संवाददाता, अक्टूबर 8 -- यूपी में मेरठ के बहसूमा में पति अमित कश्यप की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दी गई रविता जिला कारागार पहुंचते ही रोने लगी। सदमे में रविता ने जेल में बंदियों से बातचीत तक बंद कर दी। रविता ने बुधवार शाम को न तो चाय पी और न ही रात के खाने को हाथ लगाया। जेल प्रशासन ने उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए काउंसिलिंग की तैयारी शुरू कर दी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि नीलाड्रम कांड में दोषी करार मुस्कान और साहिल की भी जेल में काउंसिलिंग कराई जा रही है। दोनों चर्चित हत्याकांडों में सजा के ऐलान की तारीख भी तय है। 14 अक्तूबर को नीलाड्रम कांड, जबकि 16 अक्तूर को सांपकांड में सजा पर अदालत फैसला करेगी। यह भी पढ़ें- सिर्फ अवैध संबंध के आरोप से खत्म नहीं होता विधवा का दर्जा, हाईकोर्ट का फैसलापिछले साल मुस्कान ...