बिजनौर, मई 19 -- बिजनौर। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिले के मुस्लिम धर्मगुरुओं एवं शहर काजी ने डीएम जसजीत कौर व एसपी अभिषेक झा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जेल में बंद मुस्लिम कैदियों के लिए नमाज की व्यवस्था कराने की मांग की गई। मंगलवार को सौंपे ज्ञापन में प्रशासन से उलेमा ने मांग की गई कि कुर्बानी के जानवर लेकर आने वाले वाहनों को जिले में बिना अनावश्यक रोक-टोक प्रवेश दिया जाए तथा चेक पोस्टों पर सहयोगात्मक रवैया अपनाया जाए, जिससे व्यापारियों एवं लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। धर्मगुरुओं ने ईदगाहों और मस्जिदों तक जाने वाले मार्गों की सफाई एवं मरम्मत कराने, त्योहार के दौरान तीन दिनों तक बिजली और पानी की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने तथा कुर्बानी के बाद अवशेषों के उचित निस्ता...