वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 25 -- यूपी के अलीगढ़ में सरेराह व्यस्तम बाजार सराय हकीम में फायरिंग करने वाले भाजयुमो नेताओं के गुटों में अब जेल में गैंगवार का खतरा पैदा हो गया है। हालांकि जेल प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर दोनों गुटों को अलग-अलग जोन में रखा है। दोनों गुटों में हुए संघर्ष व आरोप-प्रत्यारोपों को लेकर गुस्सा बढ़ना भी बताया जा रहा है। सड़क पर शुरू हुई रार जेल के भीतर नया रूप न ले ले। इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 12 मार्च को भाजपा युवा मोर्चा के दो गुटों में जमकर फायरिंग हुई थी। इस घटना में तीन को गोली भी लगी थी। मामले की रिपोर्ट बन्नादेवी थाने में उपनिरीक्षक रोहित कुमार ने हर्षद हिंदू के अलावा क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी गली नं 12 निवासी मौहम्मद हमजा, यश गोयल, अमन, प्रिंस, शशांक पंडित, मोहित, अनुराग, हनी शिवाजी, योगी, हमजा, मन्...