जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी का लिया गया डीएनए सैंपल
गया, जून 18 -- शेरघाटी अनुमंडल के रौशनगंज थाना क्षेत्र में पिछले वर्ष एक दिव्यांग विधवा महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले के आरोपित सुधीर कुमार का डीएनए टेस्ट के लिए गुरुवार को रक्त का नमूना लिया गया। आरोपित शेरघाटी जेल में बंद है। सूत्रों ने बताया कि डीएनए जांच के वास्ते लिए गए रक्त नमूने को पटना स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) भेजा जाएगा। गुरुवार को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल की तीन सदस्यीय टीम ने शेरघाटी जेल पहुंचकर आरोपित का रक्त नमूना लिया।
टीम की प्रक्रिया टीम में शामिल एक स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत रक्त नमूने को संग्रहित कर सीलबंद किया गया और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया। पुलिस को उम्मीद है कि डीएनए परीक्षण रिपोर्ट मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण साक्ष्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.