सीतामढ़ी, अप्रैल 5 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर जमीन कारोबारी के पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिए जाने के मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है। जमीन कारोबारी मुकेश झा के 18 वर्षीय पुत्र सुंदरम कुमार ने अपने ही भाई की हत्या में जेल बंद जितेश झा व अन्य आरोपितों को फंसाने के लिए खुद के पैर में गोली मार ली। उसके बाद नकाबपोश अपराधियों द्वारा हमले की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए जख्मी सुंदरम की मां और उसके दो दोस्तों रुद्रांश, मो.सीद्दु को गिरफ्तार कर लिया है। सुंदरम के घर से गोलीबारी में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो मैग्जीन, एक गोली और सुंदरम के पैर को चिरकर निकली पिलेट बरामद की गई है। पुलिस की छानबीन में उसके घर में खून के धब्बे और गोली चलने के बाद दीवार पर टकराने के निशान भी मिले हैं।इधर, जमीन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.