मोतिहारी, मार्च 13 -- सुगौली, निज संवाददाता। सुगौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया टॉल प्लाजा के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 21 मार्च 2024 को भारी मात्रा में चरस गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में जेल में बंद तस्करों को रिहाई मिली है। मामले को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि 21 मार्च 2024 को सुगौली थाना कांड संख्या 123/24 में 80 किग्रा चरस व गाजा बरामदगी मामले के तीनों अभियुक्तों की रिहाई मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमिटी बनाई गई है। जांच टीम में हेडक्वार्टर डीएसपी, साइबर डीएसपी, सदर डीएसपी को शामिल किया गया है। तत्कालीन अनुसंधानकर्ता, थानाध्यक्ष व अभियोजन अधिकारी की भूमिका की जांच की जाएगी। बताया जाता है कि सुगौली थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष मुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.