सुल्तानपुर, जून 17 -- सुलतानपुर। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के भटपुरवा में दुकान तोड़कर जबरदस्ती कब्जा करने, मारपीट और गोली मारकर हत्या का प्रयास करने के मामले में न्यायाधीश अमित सिंह ने जेल में बंद चार आरोपियों के रिकॉर्ड पुलिस से तलब किए हैं। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ल ने बताया कि प्रपत्र नहीं आने से मंगलवार को सुनवाई 20 जून के लिए टल गई। आरोपी अश्वनी प्रताप सिंह, प्रह्लाद सिंह, अविनाश प्रताप सिंह और शिव बरन सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई लम्बित है। निर्मला देवी पत्नी शिवकुमार ने बीती 31 मई को आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...