जमशेदपुर, मार्च 15 -- बिष्टूपुर में पकड़े गए युवक आकाश गोराई से बरामद अवैध हथियार के मामले में जेल में बंद गैंगस्टर विकास सिंह उर्फ हेते को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड की तैयारी है। वहीं, उसके भाई बंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को बिष्टूपुर इलाके में वाहन जांच के दौरान संदिग्ध स्थिति में घूम रहे आकाश गोराई को रोका गया था। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। इसके बाद उसे थाना लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आकाश गोराई ने पुलिस को बताया कि बरामद हथियार उसे जेल में बंद गैंगस्टर विकास सिंह उर्फ हेते ने दिलवाया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसी हथियार के बल पर वह इलाके में लोगों से रंगदारी मांग रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि हेते का भाई बंटी भी पूरे मामले में सक्रिय रूप स...