इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- केंद्रीय कारागार में गैर इरादतन हत्या में सजा काट रहे एक कैदी की बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सैफई के गांव झिंगूपुर निवासी 48 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र चौबे सिंह को एक सप्ताह पहले तबीयत बिगड़ने पर जेल से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के मृत घोषित किए जाने के बाद प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि धर्मेंद्र के खिलाफ जनवरी 2020 में थाना सैफई में भाई की गैर इरादतन हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की सुनवाई के बाद 27 जुलाई 2023 को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-7 ने उसे 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद 6 अगस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.