बरेली, जनवरी 2 -- फतेहगंज पश्चिमी। भाई पर जान लेवा हमले के आरोप में बंद आरोपी जीवनलाल की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। शुक्रवार शाम शव उनके घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी नन्ही देवी ने इलाज में लापरवाही के कारण मौत होने का आरोप जेल कर्मचारियों पर लगाया है। पिछले एक साल से जानलेवा हमले में सजा काट रहे कस्बा के मोहल्ला लोधीनगर निवासी जीवन लाल की हालत बिगड़ने पर जेल कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे। पत्नी नन्ही देवी ने बताया घरेलू बंटवारे को लेकर 2014 में भाई लालाराम से झगड़ा हो गया था। झगड़ा के दौरान फायरिंग होने के कारण जीवनलाल के खिलाफ जानलेवा हमले में कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.