अलीगढ़, अप्रैल 13 -- n 18 अप्रैल तक कार्य दिवस में बयान व साक्ष्य प्रस्तुत करें इगलास संवाददाता। जिला कारागार में 12 फरवरी को हुई विचाराधीन बंदी 38 वर्षीय पुष्पेन्द्र की मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है।जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा उप जिला मजिस्ट्रेट इगलास पारितोष मिश्रा को जांच अधिकारी नामित किया गया है। एसडीएम पारितोष ने संबंधित सभी व्यक्तियों से 18 अप्रैल तक कार्यदिवसों में प्रातः 10 से सायं 5 बजे के बीच उपस्थित होकर बयान एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उक्त अवधि के उपरांत कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।प्रशासन ने चिकित्सकीय अभिलेख, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जेल अभिलेख व संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के बयान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मृतक के परिजनों को भी बयान के लिए सूचित किया जा रहा है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.