जेल में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
बुलंदशहर, जुलाई 8 -- जिला कारागार में निरुद्ध बिजनौर के एक बंदी की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना के बाद पीड़ित परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिजनों ने डिबाई पुलिस पर गलत फंसाने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 5 जुलाई 2026 को डिबाई पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के मामले में बिजनौर के थाना नूरपुर के गांव बेडा निवासी प्रशांत(25 वर्ष) पुत्र मुरारीलाल को जिला कारागार में दाखिल कराया था। बुधवार की सुबह बंदी प्रशांत को अचानक सांस लेने में कठिनाई हुई और वह बेहोश हो गया। जेल चिकित्साधिकारी ने तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जेल गार्ड की अभिरक्षा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.