जेल में बंदियों को अब हर शाम मिलेगी चाय और बिस्किट
मेरठ, जुलाई 18 -- प्रदेश सरकार ने जेलों में बंद बंदियों के खानपान को लेकर बड़ा बदलाव करते हुए डाइट प्लान में संशोधन किया है। सभी जेलों में बंदियों को प्रतिदिन शाम चार बजे चाय के साथ बिस्किट दिए जाएंगे। मेरठ जिला कारागार में भी यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे पहले बंदियों को केवल सुबह चाय दी जाती थी, लेकिन संशोधित जेल मैनुअल के बाद शाम की चाय को भी नियमित भोजन व्यवस्था का हिस्सा बना दिया गया है। जेलर हरवंश पांडेय ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद बंदियों को शाम चार बजे निर्धारित समय पर गर्म चाय के साथ दो बिस्किट वितरित किए जा रहे हैं। शासन का उद्देश्य बंदियों के दैनिक आहार को अधिक संतुलित और व्यवस्थित बनाना है, ताकि लंबे अंतराल के दौरान उन्हें हल्का नाश्ता भी उपलब्ध हो सके। यह बदलाव प्रदेश की सभी जेलों में एक समान लागू किया जा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.