जेल में बंदियों के बीच मारपीट के मामले में आरक्षी सस्पेंड
मेरठ, जुलाई 19 -- मेरठ जिला कारागार में बंदियों में मारपीट के मामले में ड्यूटी पर तैनात आरक्षी संतोष कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। घटना के मुख्य आरोपी बंदी उमर को दूसरी जेल में स्थानांतरित किए जाने के लिए शासन को संस्तुति भेजी गई है। जानकारी के अनुसार, जेल परिसर में कार्य के दौरान बंदी उमर और मौज्जू के बीच कहासुनी हो गई। उमर ने पास में रखा फावड़ा उठाकर मौज्जू पर हमला कर दिया। प्रारंभिक जांच में घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात आरक्षी संतोष कुमार सिंह की लापरवाही सामने आने पर जेल प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर दिया। साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपी बंदी उमर को दूसरी जेल में स्थानांतरित किए जाने की संस्तुति शासन को भेज दी गई है। यह भी पढ़ें- जेल में बंदियों को अब हर शाम मिलेगी चाय और बिस्किट जेलर हरवंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.