जेल में प्लान बनाया, सगा भाई ही निकला मास्टरमाइंड; बहन के घर कराई लूट, ऐसे हुआ खुलासा
अलीगढ़, अक्टूबर 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता: रोरावर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला को बंधक बनाने और लूट की घटना का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। लूट पीड़िता के सगे भाई जितेंद्र ने ही कराई थी। वह लंबे समय तक फिरोजाबाद जेल में रहा था, जहां उसकी अन्य अपराधियों से दोस्ती हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। ये घटना 23 अक्टूबर को रोरावर थाना क्षेत्र के रुक्मिणी विहार में हुई थी। यहां के रहने वाले नवीन कुमार ड्यूटी पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी नीरेश देवी अकेली थीं। तभी दोपहर में नौकरी के संबंध में बात करने का बहाना बनाकर पल्सर बाइक सवार दो बदमाश घर में घुसे गए। उनको बंधक बनाकर मारपीट की और तमंचे की बट से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश जेवरात-नकदी लूटकर फरार हो गए। एएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.