मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जेल में बीते 26 जुलाई को गृह रक्षक रंजीत कुमार और उच्च कक्षपाल ऋषिकेश कुमार यादव के बीच हुए झगड़े को लेकर उपाधीक्षक प्रमोद दास ने मिठनपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि जेल में प्रतिबंधित सामान ले जाने के लिए अक्सर होमगार्ड जवान तय समय से विलंब से आता है। इसी वजह से जब उच्च कक्षपाल ने सख्ती दिखाई तो झगड़ा हुआ। एफआईआर में होमगार्ड जवान रंजीत कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है।जेल उपाधीक्षक ने रिपोर्ट में कहा है कि रंजीत को पहले भी प्रतिबंधित सामान लाने के आरोप में पकड़ा गया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: राजेपुर पुलिस पर हमले में दो गिरफ्तार, प्रमुख के देवर की तलाश में छापा हालांकि, तब एफआईआर हुई या नहीं इसका जिक्र उपाधीक्षक ने नहीं किया है। यदि पूर्व की घटना मे...