कौशाम्बी, दिसम्बर 22 -- मंझनपुर,संवाददाता जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने सोमवार को जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान डीएम-एसपी ने बंदियों, कैदियों से सीधा संवाद किया तथा उनकी सुविधाओं, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने जेल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ रखने, प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश पर पूर्ण रोक लगाने तथा सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जेल प्रशासन को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक अजितेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। डीएम ने कहा कि यह निरीक्षण बंदियों के कल्याण एवं जेल व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.