प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- कुंडा, संवाददाता। जेल में निरुद्ध निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष, कुंडा के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव के भाई छविनाथ यादव, उनकी पत्नी, मां, भाई और अन्य के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज हुआ है। मऊदारा, करेंटी दोनों गांव में मोटी रकम के गबन का आरोप है। छविनाथ और उनके परिवार पर लिखे गए मुकदमे को लेकर राजनैतिक गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। मानिकपुर थानाक्षेत्र के करेंटी गांव निवासी शिव पूजन पुत्र राम विशाल ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि गांव के विकास कार्यों में राजकीय धन के गबन, धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान, प्रशासक प्रियंका का पति छविनाथ यादव हिस्ट्रीशीटर हैं, वर्तमान में कासगंज जेल में बंद हैं। छविनाथ के इशारे पर एक संगठित सिंडीकेट सक्रिय हुआ...