मथुरा, मार्च 27 -- जिला कारागार में निरुद्ध बंदी ने बाथरूम में लगे दरवाजे से लोवर के सहारे लटक कर जान दे दी। जान देने वाले बंदी को करीब एक वर्ष पूर्व गोवर्धन पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। अदालत से जमानत नहीं मिलने की वजह से वह आहत था। जिला कारागार में निरुद्ध 57 वर्षीय सुरेश पुत्र मोहन निवासी गोवर्धन बुधवार की रात बैरक के शौचालय में शौच करने गया था। वह जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो बंदियों ने शौचालय का गेट खोल कर देखा। सुरेश शौचालय के गेट के हैंडल में लोअर के सहारे गले में फंदा लगाये लटका था। बंदियों ने तुरंत उसके गले में कसे लोवर के फंदे को खोला। जेल सुरक्षा में तैनात सिपाही भी वहां आ गए। आनन फानन में उसे जेल चिकित्सालय ले जाया गया। बंदी की गंभीर हालत को देख उसे तुरंत जिला अस्पताल के...