वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 18 -- यूपी में जेल में फर्जी पहचान का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज के जिला कारागार नैनी में बंद एक बंदी के फर्जी आधार इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। मुट्ठीगंज पुलिस की तफ्तीश में बंदी आफताब हसन सिद्दीकी की असली पहचान अब्दुल्ला अंसारी के रूप में हुई। वह कूटरचित आधार कार्ड बनाकर पहचान बदलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। मुट्ठीगंज थाने में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हाल ही में लूट व चेन छिनैती के दो वारदातों में अटाला निवासी आफताब हसन सिद्दीकी पुत्र स्वर्गीय फहीम सिद्दीकी को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेजा गया था। जिला कारागार नैनी में निरुद्ध आफताब हसन सिद्दीकी के सत्यापन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.