मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के अस्पताल में भर्ती दो बंदियों ने शौचालय की दीवार तोड़ने का प्रयास किया। इसके लिए दोनों ने शौचालय में लगे पानी के पाइप को तोड़कर दीवार की ईंट निकालने की कोशिश की। हालांकि, वार्ड में तैनात कर्मियों ने आवाज सुन ली, जिससे दोनों बंदियों की कोशिश विफल हो गई। घटना बीते एक अगस्त की है। जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान ने दोनों के खिलाफ सनहा दर्ज कराया है और इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। जेल सूत्रों के अनुसार दोनों बंदी स्मैक और शराब के नशेड़ी हैं। समय पर नशा नहीं मिलने के कारण दोनों बेचैन हो जाते थे। इसको लेकर दोनों को जेल अस्पताल के वार्ड में भर्ती किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...