गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- -जिला कारागार में 16 दिव्यांग बंदियों को दी गई सरकारी योजनाओं व सुविधाओं की विस्तृत जानकारी -व्हीलचेयर और बैसाखी वितरित कर यूडीआईडी कार्ड, पेंशन व कृत्रिम उपकरणों के बारे में जागरूक कियागाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। डासना स्थित जिला कारागार में गुरुवार को दिव्यांग बंदियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बंदियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही जरूरतमंद बंदियों को व्हीलचेयर और बैसाखी भी वितरित की गईं।जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम उच्चतम न्यायालय के आदेश और शासन व कारागार मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने जेल में निरुद...