जेल में दिखा भाई-बहन का प्यार, 1408 लोगों ने की मुलाकात
गोरखपुर, अगस्त 28 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। रक्षाबंधन पर गोरखपुर जिला कारागार में सुबह से ही बहनों की कतार लगी रही। सुबह 7:30 बजे से शाम पांच बजे तक 10 पालियों में कुल 1408 लोगों ने जेल में मुलाकात की। रक्षाबंधन के लिए 1113 महिलाएं और 271 बच्चे जेल पहुंचे। वहीं जेल में निरुद्ध बहनों से राखी बंधवाने के लिए 24 पुरुष भी पहुंचे। मुलाकात के दौरान कई जगह भाई-बहन एक-दूसरे से मिलकर भावुक नजर आए। जेल अधीक्षक डीके पांडेय और जेलर कुंज बिहारी सिंह ने जेल रेडियो के माध्यम से सभी निरुद्ध बंदियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। डिप्टी जेलर विजय कुमार, आदित्य कुमार, कृष्णकुमारी समेत अन्य कारागार कर्मी पूरे दिन व्यवस्था में जुटे रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: रक्षाबंधन पर्व : जेल में बंद भाइयों को बहनों ने बांधी स्नेह की डोर जेल प्रशासन के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.