अररिया, अप्रैल 15 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोशी प्रदेश के विराटनगर स्थित मोरंग जिला जेल में किशोर सुधार गृह में ड्रग्स पहुंचाने की कोशिश करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बिहार राज्य के सुपौल निवासी सहवाज अंसारी और सुनसरी जिले के भोकराहा नरसिंह ग्रामीण नगरपालिका-4 निवासी दिलसाद अंसारी को मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जेल के भीतर स्थित किशोर सुधार गृह में एक व्यक्ति से मिलने पहुंचे दो लोगों में से एक को हिरासत में ले लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही जेल में नशीले पदार्थों की तस्करी (आपूर्ति) करने का उनका प्रयास विफल हो गया है। यह भी पढ़ें- छह ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार पुलिस के अनुसार वे किशोर सुधार गृह में बंद लोगों से मिलने के लिए आवश्यक सामग्री लेकर जेल परिसर में दाखिल हुए थे। हालांकि, जब उन...