नई दिल्ली, फरवरी 14 -- बेऊर जेल से निकलने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव दिल्ली चले गए। शुक्रवार की शाम को पटना सिविल कोर्ट से सभी मामलों में बेल मिलने के बाद उन्हें रिहा किया गया। बाहर आते ही वे फिर से ऐक्शन में आ गये। कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर मरने वाली छात्रा के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की। पटना एयरपोर्ट पर पप्पू यादव ने जमकर भड़ास निकाली। यह भी कहा कि जेल में वे काफी डर-डरकर रहते थे। शनिवार को पप्पू यादव ने पटना एयरपोर्ट पर बड़ी बड़ी बातें कही। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से गिरफ्तार करके उनको प्रताड़ित किया गया। पीएमसीएच में एक सांसद को 24 घंटे में मात्र एक बोतल पानी दिया गया। जेल के भीतर वे डरकर रहते थे कि ना जाने किस नए केस में फंसाकर रिमांड पर ले लिया जाए। पत्रकारों से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बेटियां स...