पीलीभीत, अक्टूबर 7 -- पीलीभीत। जिला कारागार में 28 और 29 सितंबर को लगाए गए विशेष चिकित्सा शिविर के बाद एक कैदी में टीबी के लक्षण मिलने से जेल प्रशासन में खलबली मच गई। दो दिवसीय शिविर के दौरान करीब 415 कैदियों की टीबी को लेकर जांच कराई गई थी। संदिग्ध पाए गए कैदियों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए थे। रिपोर्ट आने के बाद एक कैदी में टीबी के लक्षण पाए गए। इसके बाद उसका उपचार शुरू करा दिया है। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविरों से टीबी के खिलाफ जंग को मिला जनआंदोलन का स्वरूपचिकित्सा शिविर के दौरान जांच जिला कारागार में कैदियों के स्वास्थ्य को लेकर लगाए गए विशेष चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों ने कैदियों की जांच की थी। इस दौरान टीबी के संभावित लक्षणों को लेकर भी स्क्रीनिंग की गई। जांच में जिन कैदियों के नमूने लिए गए थे, उन्हें परीक्षण के लिए लैब भे...