उन्नाव, अप्रैल 11 -- चकलवंशी,संवाददाता। कोर्ट में सुनवाई से ठीक पहले जेल में बंद युवक की आग से मौत ने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया है। प्रतापगढ़ जिला कारागार की इस घटना ने न सिर्फ जेल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि परिजनों ने इसे सीधी साजिश बताते हुए जांच की मांग तेज कर दी है। प्रतापगढ़ जिला कारागार में पाक्सो एक्ट के तहत बंद विचाराधीन कैदी दीपक उर्फ राहुल 22 वर्षीय की जेल के अंदर आग लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शनिवार सुबह जैसे ही शव माखी थानाक्षेत्र स्थित पुरवा गांव पहुंचा, पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। स्थिति को देखते हुए माखी थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह और सीओ सफीपुर सोनम सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचीं। परिजनों को सांत्वना दी। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर बाद पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.