जेल में चटनी डॉन, बाहर गुर्गों का खौफ बरकरार, बच्चों में दहशत
जमशेदपुर, जून 22 -- सोनारी क्षेत्र में कुख्यात चटनी डॉन उर्फ प्रिया सिंह के जेल जाने के बावजूद उसके गिरोह का आतंक कम नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी उसके सहयोगी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे इलाके में भय का माहौल है। स्कूल जाने वाले बच्चे भी बदमाशों की धमकियों से सहमे रहते हैं।गिरोह की गतिविधियां ग्वाला बस्ती, कार्मेल स्कूल के पास पांडेय कॉलोनी और डोबो क्षेत्र तक फैली हुई हैं। प्रिया सिंह पर चोरी, छिनतई, रंगदारी, नशीले पदार्थों के कारोबार समेत 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में सड़क विवाद में एक परिवार के छह सदस्यों पर लाठी-रॉड से हमला किया गया था।सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन डे ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.