रुद्रपुर, फरवरी 26 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। किच्छा की ग्राम पंचायत दरऊ की प्रधान नाजिया बी पर जेल में निरुद्ध रहने के बावजूद डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग से लाखों रुपये के भुगतान कराने का आरोप है। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने इसका खुलासा किया है। सीडीओ ने डीपीआरओ को तीन दिन में जांच के आदेश दिए हैं। विधायक बेहड़ ने गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में दावा किया कि नाजिया बी 13 दिसंबर 2025 से धोखाधड़ी के एक मामले में पौड़ी जेल में बंद हैं, इसके बावजूद 30 दिसंबर 2025 से 24 फरवरी 2026 के बीच 14 बिलों के माध्यम से कुल 10,39,535 रुपये का भुगतान डिजिटल सिग्नेचर (डीएससी) से किया गया। भुगतान की तिथियों में 30 दिसंबर को 28,000 रुपये, 5 जनवरी को 10,500, 7 जनवरी को 11,655, 14 जनवरी को तीन भुगतानों में 1,53,537, 1,86,641 और 1,72,483 रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.