बस्ती, जून 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला काराकार बस्ती में गोशाला स्थापित होगी। इसकी संभावना तलाशने के लिए गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल जिला जेल पहुंचे। अधिकारियों के साथ उन्होंने जेल के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और गोशाला के लिए कुछ स्थानों को चिह्नित किया। इसके बाद उन्होंने सीडीओ को प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया। सब कुछ सही रहा तो जल्द ही जेल में 50 गायों वाली गोशाला की स्थापना कर दी जाएगी। गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक, एडी पशुपालन डॉ. राजेश त्रिपाठी, सीवीओ डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, बेगम खैर प्रबंधक मो. आलम जिला जेल पहुंचे। यह भी पढ़ें- गोबर से खुलेगी पशुपालको के समृद्धि की नई द्वार अधिकारियों ने जेलर के साथ विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुराने...