जहानाबाद, फरवरी 11 -- जच्चा-बच्चा स्वस्थ, जेल प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था काको, निज संवाददाता। सब डिविजनल जेल काको में बुधवार की रात एक सुखद और मानवीय घटना सामने आई। मखदुमपुर प्रखंड की रहने वाली महिला बंदी वसंती देवी ने सदर अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। चिकित्सकों की निगरानी में सुरक्षित प्रसव कराया गया। मां और नवजात दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा शुरू होते ही जेल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल सदर अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में देर रात प्रसव संपन्न हुआ। चिकित्सकों ने बताया कि किसी प्रकार की जटिलता नहीं हुई और मां-बेटी पूरी तरह स्वस्थ हैं। जेल अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि महिला जब जेल आई थीं, तब वह लगभग डेढ़ से दो माह की गर्भवती थीं। इसके बाद नियमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.