जेल में गुटबाजी कर रहे आठ हत्यारोपित दूसरे जेलों में शिफ्ट
गोरखपुर, मई 24 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान हत्याकांड में बंद आठ आरोपितों को जेल प्रशासन ने अलग-अलग जिलों की जेलों में स्थानांतरित कर दिया है। जेल के अंदर आरोपितों की गुटबाजी और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। इससे पहले चिलुआताल थाना पुलिस आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के साथ ही गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी कर चुकी है। 17 मार्च की सुबह चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की गोली मारने और चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपितों समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। यह भी पढ़ें- जेल में गुटबाजी कर रहे आठ हत्यारोपित दूसरे जेलों में शिफ्ट बाद में इस मामले में नौ आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.