जेल में गमछे पर प्रतिबंध, बंदियों को मिलेगा तौलिया
आजमगढ़, अगस्त 4 -- आजमगढ़। प्रदेश की जेलों में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शासन ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जेल परिसर में गमछा ले जाने और बंदियों को गमछा उपलब्ध कराने पर रोक लगा दी गई है। इसके स्थान पर अब बंदियों को तौलिया दिया जाएगा। शासन के निर्देश के बाद आजमगढ़ जिला कारागार प्रशासन ने बंदी कल्याण कोष से तौलियों की खरीद की तैयारी शुरू कर दी है। जेल प्रशासन के अनुसार प्रदेश की विभिन्न जेलों में हुई आत्महत्या की अधिकांश घटनाओं में गमछे का फंदे के रूप में इस्तेमाल किए जाने के मामले सामने आए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है। नए निर्देशों के तहत जेल परिसर में गमछा ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यह नियम बंदियों, उनसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.