बिजनौर, अप्रैल 4 -- बिजनौर। खालिद-तालिब बंधु प्रकरण को लेकर जिला नेतृत्व ने शनिवार को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इस दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष ने तत्काल संज्ञान लिया और कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित कारोबारी बंधुओ से जिला कारागार में मुलाकात करेगा। बताया गया कि अजय राय ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से एक प्रतिनिधिमंडल (डेलीगेशन) गठित किया। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सांसद ओमवती देवी, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, जिला अध्यक्ष हैनरीता सिंह, शहर अध्यक्ष हुमायूं बेग, पूर्व सचिव नीरज चौधरी, मुनीष त्यागी को शामिल किया है। जो 8 मार्च को जिला कारागार में पीड़ित कारोबारी बंधुओ से मुलाकात करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित पर...