जेल में कैदियों को गमछे की जगह अब तौलिया मिलेगा, खुदकुशी को रोकने के लिए बागपत में नई व्यवस्था
बागपत, जून 21 -- Bagpat News: जेल के अंदर होने वाले आत्महत्या के मामलों को देखते हुए बागपत जेल प्रशासन ने बंदियों द्वारा गमछे के प्रयोग पर रोक लगा दी है। बंद अब जेल परिसर में गमछे का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। उसकी जगह वह तौलिया का इस्तेमाल करेंगे। जेल के अंदर खुदकुशी को रोकने को लेकर जेल प्रशासन ने नई व्यवस्था शुरू की है। बागपत जेल में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए कड़ा फैसला लिया गया है। अब जेल परिसर में गमछा ले जाने पर रोक लगा दी गई है। यह नियम बंदियों और उनसे मिलने के लिए आने वाले मुलाकातियों के साथ सभी पर लागू किया गया है। बंदियों को अब गमछे की जगह तौलिया दिया जाएगा। अब गमछे के विकल्प के तौर पर केवल तौलिए के इस्तेमाल की ही अनुमति होगी। बागपत जिला कारागार प्रशासन ने 50 से अधिक बंदियों को तौलिया उपलब्ध कराए हैं। जेल प्रशासन के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.