अयोध्या संवाददाता, जुलाई 1 -- अयोध्या के राम मंदिर में किसी गिरोह की तरह चढ़ावा चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तारी के बाद एक दूसरे के ही दुश्मन बन गए हैं। कभी एक दूसरे के इशारों को समझने वाले इन आरोपियों के रिश्ते अब जेल जाने के बाद बिगड़ गए हैं। हालत यह हो गई है कि जेल की सलाखों के पीछे यह आपस में ही भिड़ गए हैं। पिछले दो दिनों से आरोपियों के बीच लगातार विवाद हो रहा है। दो आरोपियों के बीच मारपीट होने की बात भी कही जा रही है। इसका नतीजा है कि अब एक-दूसरे का राज खोलने लगे हैं। कोर्ट की इजाजत पर जेल में पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस को ऐसे ही कई राज पता चले हैं। हालांकि इस पर जेल प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। जेल में बंद सभी आरोपियों को इस बात की चिंता सता रही है कि इतने बेहतर तरीके से की गई चढ़ावा चोरी की प्लानिंग में सेंध कैसे ल...