जेल भेजे गये प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
पूर्णिया, जून 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मध्य विद्यालय सिंधिया कन्या श्रीनगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक नंद किशोर राय को निलंबित कर दिया गया है। इस संदर्भ में डीपीओ स्थापना ने जारी कार्यालय आदेश में उल्लेख किया है कि प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी श्रीनगर पूर्णिया के द्वारा सूचित किया गया कि मध्य विद्यालय सिंधिया कन्या श्रीनगर के प्रभारी प्रधानाध्यापक नन्द किशोर राय को पुलिस द्वारा 19 मई को गिरफ्तार कर मण्डल कारागार पूर्णिया भेज दिया गया है। इसी आलोक में प्रभारी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय सिंघिया कन्या श्रीनगर के विरूद्ध प्रतिवेदित आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमवाली-2005 यथा संशोधित नियम-9 (2) (क) के तहत 19 मई के प्रभाव से निलंबित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई के अधीन किया जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.