महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोमवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर की रैली में काला झंडा दिखाने के मामले में जेल भेजे गए युवक धर्मराज चौरसिया ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि शांतिपूर्ण विरोध के बाद भी कार्यकर्ताओं ने उन्हें मारापीटा और गाली-गलौज की।जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर चौरसिया के नेतृत्व में पीड़ित धर्मराज चौरसिया व उनके समर्थक बुधवार को सदर कोतवाली पहुंचे और कोतवाल को तहरीर दी। कहा कि वह मंत्री ओपी राजभर के कार्यक्रम में शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे। तभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें मारा पीटा। पुलिस ने किसी तरह से उनकी जान बचाई, लेकिन पुलिस ने दबाव में उसे जेल भेज दिया। मंगलवार की शाम छूटकर आए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो साक्ष्य के रूप में मौजूद है। मामले की निष्पक्ष जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.