प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- प्रतापगढ़। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के जमेठी बझौलियां गांव में मंगलवार रात शादी समारोह में फायरिंग के दौरान होमगार्ड को गोली मारने के आरोपित आनंद शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान आनंद शुक्ला की पिस्टल से निकली गोली होमगार्ड को लग गई थी। मामले में दुल्हन के पिता ने आनंद शुक्ला के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है। थाने के एसआई गोविंद सिंह चौहान, मनोज राय ने आरोपी को मवई बाईपास से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया। बाद में आरोपी को जेल भेज दिया गया। कोतवाल मनोज पांडेय ने बताया कि आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...