हमीरपुर, मई 9 -- भरुआ सुमेरपुर। कानपुर से इलाज के दौरान गिरफ्तार किए गए एके-47 गैंग के सदस्य को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। इसके खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे पूर्व से थाने में दर्ज है। सातवां मुकदमा अवैध शस्त्र रखने का दर्ज किया गया। गत 7 मई की रात कस्बे के वार्ड संख्या 11 के निवासी पंकज विश्वकर्मा को गोली लगने के बाद रात 12:10 पर कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉ.शशांक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया था। इसको रात में ही सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। इस घटना की भनक जब पुलिस को लगी तो वह आठ मई को तड़के कानपुर जा पहुंची और इलाज कराते समय पंकज विश्वकर्मा को दबोच कर थाने ले आई। यह भी पढ़ें- लूट व आर्म्स एक्ट के 11 कांडों में आरोपित शातिर गिरफ्तार शनिवार को पुलिस ने इसे एक अदद अवैध तमंचा ...