पूर्णिया, अप्रैल 30 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। केंद्रीय कारा पूर्णिया में बंदियों की सुविधाओं को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने विशेष पहल की है। बुधवार को प्राधिकार की टीम ने जेल पहुंचकर पेयजल, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कन्हैयाजी चौधरी के निर्देश पर किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार ने केंद्रीय कारा पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गर्मी को देखते हुए बंदियों को शुद्ध पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस संबंध में कारा अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- मंडल कारा का निरीक्षण, बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता का भरोसा साथ ही बंदियो...