कानपुर, अगस्त 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एक साल पहले जेल की दीवार फांदकर भागे हत्यारोपी के असोम स्थित घर पर कानपुर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया है। हत्यारोपी का अब तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है। जिला जेल में बंद दोस्त की हत्या का आरोपी असरूद्दीन 8 अगस्त 2025 को दीवार फांदकर भाग निकला था। पुलिस ने उसके कानपुर के पते जाजमऊ तिवारीपुर ताड़ बगिया हरी बिल्डिंग के सामने स्थित झोपड़ी पर छापा मारा लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस उसके मूल निवास असोम के सोनितपुर ढिकियातुली तिनटिकया सिंगी पहुंची लेकिन असरूद्दीन वहां भी नहीं मिला। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बांग्लादेश भाग निकला। इधर, मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर अवनेंद्र सिंह ने कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट के बाद कुर्की नोटिस भी जारी कराया लेकिन हत्यारोपी हाथ नहीं आया। इंस्प...