बदायूं, जुलाई 10 -- बदायूं, संवाददाता। बिजली थाने में तैनात रिश्वतखोरी के आरोपी दरोगा को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से आरेापी दरोगा को न्यायिक हिरासत में आरोपी दरोगा को जेल भेजा गया। दरोगा को बरेली जेल में भेजा गया है। बुधवार को एंटी करप्शन बरेली की टीम ने हाइडिल परिसर में बने बिजली थाने पर छापा मारते हुए बिजली थाने में तैनात दरोगा कृष्णपाल सिंह को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके से दबोचा था। एंटी करप्शन की टीम को देखते ही रिश्वतखोरी के आरोपी दरोगा ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन एंटी करप्शन ने उसको दौड़कर दबोच लिया था। यह भी पढ़ें- अब ठेकेदार के खिलाफ अवर अभियंता संघ ने खोला मोर्चा दरोगा बिजली चोरी के मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देकर किसान से छह हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा को रंगे हाथ पकड़...