आजमगढ़, नवम्बर 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। जेल अधीक्षक के खाते से चेक के जरिए फर्जीवाड़ा कर रुपये उड़ाने के आरोपी की दो बाइक पुलिस ने कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई। जेल अधीक्षक के पद नाम से शहर के चौक स्थित केनरा बैंक की शाखा में सरकारी खाता है। जमानत पर छूटे बंदी रामजीत यादव ने 23 जनवरी से 22 सितंबर 2025 के बीच जेल से चुराए गए चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 52 लाख 85 हजार रुपये खाते से निकाल लिए थे। मामला संज्ञान में आने पर तत्कालीन जेल अधीक्षक आदित्य कुमार ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी बंदी रामजीत यादव ने खाते से निकाली गई धनराशि से दो बाइक खरीदी है। दोनों वाहन ठीक उसी अवधि में खरीदे गए जब बैंक खाते से रुपये निकाले गए थे। आरोपी बंदी रामजीत संपत्ति की वैध आय का कोई सबूत नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.