जेल के सेप्टिक टैंक में कूदकर बंदी ने सुसाइड किया, CCTV में कैद; हेड वार्डर समेत 2 सस्पेंड
फिरोजाबाद, अक्टूबर 25 -- फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाद: जिला जेल में हत्या के मामले में 31 माह से बंद विचाराधीन कैदी ने रविवार सुबह सेप्टिक टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली। कैदी के कूदने पर मशीन की मदद से टैंक खाली कराया गया, लेकिन तब तक बंदी की मौत हो चुकी थी। इस मामले में लापरवाही पर दो वार्डर निलंबित कर दिए गए हैं। थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव सराय अकबरपुर निवासी जितेंद्र उर्फ करूआ पुत्र रनवीर सिंह हत्या के एक मामले में जिला जेल में पिछले 31 माह से बंद था। वह बैरक नंबर पांच में रहता था। बताया जाता है कि रविवार सुबह पौने सात बजे वह बैरक से निकलकर अचानक परिसर स्थित सेप्टिक टैंक के पास पहुंच गया। ड्यूटी पर तैनात वार्डन कुछ समझ पाते उससे पहले ही उसने ढक्कन खोला और कूद गया। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही जेल अधीक्षक अमित चौधरी सहित अन्य अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.