घाटशिला, फरवरी 15 -- घाटशिला। धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिनधुकड़ी स्थित घाटशिला उपकारा के समीप शनिवार दोपहर अचानक झाड़ियों में आग लग गयी। देखते ही देखते आग आसपास के इलाके में फैलने लगी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पहले तो आग को ग्रामीणों ने खुद बुझाने का निर्णय लिया, लेकिन आग के बढ़ते लपटो को देखकर इसकी सूचना ग्रामीणों ने उप मुखिया सुजन मन्ना को दी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तत्काल घाटशिला अग्निशमन पदाधिकारी रामाशीष राम को सूचित किया। दमकल वाहन मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकर वाहन समय पर नही पहुंचता तो आग विकराल रुप ले सकता था। जिससे लोगों को काफी क्षती होती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.