जेल के बाहर फायरिंग में एक आरोपी दबोचा
रुडकी, जून 13 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने जेल के बाहर हुई फायरिंग की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने रामनगर चौक से दबोचा। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, 11 जून को रामपुर निवासी अफजाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि पांच से छह युवकों ने हथियारों से लैस होकर उसके पुत्र के दोस्त और अन्य युवकों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी । साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। मामले में गंगनहर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को सूचना पर रामनगर चौक से समीर निवासी रामपुर चुंगी, गली नंबर-9, रुड़की को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में भी दबिश दे रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.