जेल के बाहर फायरिंग के मामले में दो और आरोपी युवक गिरफ्तार
रुडकी, जून 18 -- मोनू शर्मा रुड़की, संवाददाता। जेल के बाहर फायरिंग के मामले में पुलिस दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर निवासी अफजाल ने 11 जून को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके बेटे का दोस्त व अन्य युवक जेल के अंदर एक परिचित से मिलाई कर बाहर आए थे। इस दौरान बाहर खड़े कुछ युवकों ने जान से मारने की नीयत से उनपर फायरिंग कर दी थी। किसी तरह उन्होंने भागकर जान बचाई थी। यह भी पढ़ें- जेल के बाहर फायरिंग के मामले में दो और आरोपी युवक गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को घटना के दो दिन बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.