जोधपुर, मार्च 16 -- राजस्थान की चर्चित जेलों में शामिल जोधपुर सेंट्रल जेल से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जेल परिसर में आयोजित इफ्तार पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही अधिकारियों ने देर रात सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें जेल परिसर से 13 मोबाइल फोन और 11 सिम कार्ड बरामद किए गए। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और अंदर चल रहे संभावित नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।सोशल मीडिया पर वायरल हुई इफ्तार पार्टी की तस्वीर जेल सूत्रों के अनुसार 13 मार्च को अधिकारियों के निर्देश पर एक बैरक में बंद कैदियों के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान कई बंदियों ने एक साथ रोजा खोला और भोजन किया। इसी दौरान किसी कैदी ने छिपाकर रखे मोबाइल फोन से पार्टी की फोटो औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.