लखनऊ, फरवरी 2 -- जेल से बंदियों के भागने की लगातार घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे है। इसको लेकर शासन ने भी सख्त रुख अपना लिया है। जल्दी ही शासन इस मुद्दे पर जेल अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में जेलों में पिछले समय आधुनिक तकनीक के उपकरण लगाने के साथ ही सुरक्षा के कई बिन्दुओं पर जेल अफसरों से सवाल जवाब होंगे। यह भी जाना जा रहा है कि इस समीक्षा बैठक के बाद कुछ और अफसरों पर कार्रवाई हो सकती है। शासन गोपनीय तरीके से कई बिन्दुओं पर जांच भी करा रहा है। अयोध्या व कन्नौज जेल में बंदियों के भागने के मामले में जेल अफसरों पर कार्रवाई हो चुकी है। इस मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई में खेल भी सामने आया है। हालांकि इसको लेकर जेल अफसरों का तर्क है कि बंदियों के भागने में प्रथम दृष्टया जो अफसर दोषी पाए गए, उन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.